रोगियों के साथ साथ और भी बहुत चीजों के लिए खास हैं दालचीनी, जानिए फायदे और नुकसान

KNEWS DESK : दालचीनी का पेड़ ज़्यादातर श्रीलंका और दक्षिण भारत में पाया जाता है। दालचीनी का पेड़ 10-14 मीटर ऊंचा होता है। इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है, इसलिए इसे मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का ज़ायका बढ़ा देता है, साथ ही इसे औषधि के रूप में भी काम में आता है।

सेहत के लिए अच्छा है दालचीनी

1. एक गिलास गर्म दूध, कॉफी या ग्रीन टी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी मिलाकर पीने से सांस की बीमारी में फायदा मिलता है। दालचीनी में बहुत मात्रा में कई फ्लेवोनोइड भी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर में हुए किसी भी तरह के सूजन से आराम मिलता है।

2. दालचीनी के एंटीबायोटिक गुण शुगर को कंट्रोल करते हैं, इसलिए डायबिटीज़ के मरीजों के लिए दालचीनी का सेवन काफी फ़ायदेमंद होता है।

3. दालचीनी कैंसर की कोशिकाओं को कम करने में मदद करती है। यह खासतौर से मेलेनोमा कैंसर को खत्म करने का काम करती है। इसलिए इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

4.जिन लोगों का पेट खराब होता है, बार बार दस्त की समस्या होती है। उन्हें दालचीनी सुबह उठ कर, गर्म पानी में खौला के पीना चाहिए।

5. दालचीनी के सेवन से याददाश्त तेज़ होती है।

खूबसूरती बढ़ाए दालचीनी

1. दालचीनी चेहरे के दाग़ धब्बों को दूर करने के लिए काफी अच्छा होता है। इसकी चाय स्किन के लिए भी अच्छी होती है।

2. यह एक अच्छा स्क्रब है। दालचीनी पाउडर में थोड़ा-सा नमक और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिक्स करें और चेहरे पर 5 से 7 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें। चेहरे की डेड सेल्स हट जाएगी।

3. अगर आपके चेहरे पर अचानक से पिंपल निकल आए हैं तो, कील मुंहासों पर दालचीनी का पेस्ट एकदम हल्का सा डॉट्स की तरह लगा लेना चाहिए, जल्दी ठीक हो जाएंगे।

4. चेहरे की रंगत बरकरार रखनी हो तो दालचीनी पाउडर और ऑलिव ऑयल मिलाकर फेस पर लगाएं।

5. इससे त्वचा जवां रहती है। फेस की ड्राइनेस दूर करने के लिए दालचीनी और केले का मास्क भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

बालों के लिए दालचीनी

1.अगर आप चमकदार बाल चाहती हैं तो आपको अपने बालों में दालचीनी मेहंदी के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।

2. दालचीनी बालों की कंडीशनिंग के लिए भी बहुत अच्छा होता है, इसलिए जब भी अगर आप शैंपू कर रहे हैं तो उसके बाद अगर दालचीनी के पानी से अपने बालों को धो लें तो आपके बाल बहुत ही चमकदार हो जायेंगे।

3. दालचीनी के पानी से बालों को धोने से डैंड्रफ खत्म हो जाते हैं।

नुक़सान

1. गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, वरना डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है।

2. इसका अधिक मात्रा में प्रयोग करने से किडनी पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

3. दालचीनी की तासीर गरम होती है, इसलिए जिनकी पित्त प्रवृत्ति है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

4. जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

About Post Author