बरसात के मौसम में इन फलों से बना लें दूरी, सेहत पर पड़ेगा बूरा असर

KNEWS DESK-  इन दिनों भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है लेकिन मानसून का मौसम बरसात के साथ-साथ ढेरों बीमारियां भी अपने साथ लाता है| यही कारण है कि मानसून में सेहत का काफी ध्यान रखना चाहिए| वैसे तो सेहत के लिए फलों को काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिन्हें बरसात में खाना हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है| चलिए आपको बताते हैं उन फलों के बारे में जिन्हें मानसून में खाने से आप बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं|

 

बरसात में स्ट्रॉबेरी का न करें सेवन

स्ट्रॉबेरी में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है लेकिन बरसात के मौसम में स्ट्रॉबेरी नहीं खाना चाहिए क्योंकि बरसात में इसे खाने से पेट में ऐठन, गैस आदि की समस्या होने लगती है| इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

बरसात में अंगूर से रहें दूर 

बरसात में अंगूर से तो बिलकुल ही दूरी बनाकर चलना चाहिए क्योंकि इस मौसम में ज्यादा अंगूर खाने से पाचन क्रिया बिगड़ जाती है| यदि आप बरसात के मौसम में ज्यादा अंगूर खाएंगे तो आपको गैस-एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है|

About Post Author