रूखे- बेजान बालों को बनाएं चमकदार, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

KNEWS DESK- गर्मियों में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, लोग बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए मार्केट के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं| ऐसा करके वो पैसे वेस्ट करते हैं और कई प्रोडक्ट्स तो ऐसे होते हैं, जिनसे बाल कमजोर हो जाते हैं| अब ऐसे में आज हम आपको बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए कई प्रकार के हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं| ये हेयर मास्क आमतौर पर प्राकृतिक घटकों से बने होते हैं और उन्हें नमी, पोषण और चमक प्रदान करने में मदद करते हैं| इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बालों की स्थिति में सुधार हो सकता है|

नारियल तेल और शहद का मास्क- नारियल तेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 30-40 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से धोएं|

दही और आवला मास्क- 2 चमच्च बादाम के तेल में 1 चमच्च नारियल तेल मिलाएं| इसे बालों पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। 30-40 मिनट तक रखें और फिर शैम्पू से धो लें|

केला और शहद एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे | banana with honey benefits in hindi | OnlyMyHealth

 

बनाना और शहद मास्क- एक बनाना को मैश करके शहद मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें|

आपको बता दें कि इन हेयर माक्स को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें ताकि आपके बालों को नमी, मोटाई और चमक मिल सके| साथ ही इसके लिए सही डाइट, पर्याप्त पानी पीना और नियमित बालों की देखभाल भी बहुत जरुरी है|

About Post Author