सिरसा में अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

रिपोर्ट – राजरतन पारीक

हरियाणा – हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर बुधवार को रोडवेज बसों का चक्का जाम का एलान किया है। सिरसा के बस अड्डा परिसर के गेट के बाहर कर्मचारी दरी बिछाकर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती हैं तब तक वह धरने से उठने वाले नहीं है| हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का कहना है- वादाखिलाफी कर रही सरकार

खबर सिरसा से हैं जहां अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि धरना दे रहें कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है, और जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती हैं तब तक वह धरने से उठने वाले नहीं है। धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी मदन लाल ने बताया कि आज की हड़ताल पूरे हरियाणा में है और पूरी तरह से हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम है।

जो मानी गई मांगे हैं उन्हें लागू की जाए

उन्होंने बताया कि सरकार के साथ सांझा मोर्चा की लगातार चार बार वार्ता हो चुकी है। जिसमें उनकी लगभग मांगों को माना जा चुका है लेकिन सरकार उसे लागू नहीं कर रही है। कर्मचारियों की मांग है कि जो मानी गई मांगे हैं उन्हें धरातल पर लागू की जाए। इसके अलावा उनकी मुख्य मांग यह भी है की हिट एंड रन जो कानून सरकार लेकर आई है उसका भी रोष कर्मचारी जाता रहें हैं तथा कर्मचारियों ने इस कानून को वापस लेने की मांग की हैं।

About Post Author