धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में श्रद्धालु महिला को उठाकर फेंका, सेवादार पर हुआ केस दर्ज

KNEWS DESK-  ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में महिला से बदसलूकी कर केस दर्ज हुआ और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा पंडाल में बहुत बुरी बात हो गई। वह हमारा सेवादार नहीं था।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा में बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन किया गया  बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में सेवादार द्वारा महिला को उठाकर बैरिकेट के दूसरी तरफ फेंकने के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार का एक  वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने महिला को उठाकर बैरिकेड के दूसरे साइड फेंक दिया। जिलके बाद लोगो के बीच अफरा तफरी मचने के दौरान 10 लोग घायल हो गए हैं। जिनको अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी। तो वही बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लग गया। जो वीडियो सामने आए हैं उनको गलत तरीके से पेश किया गया है। अनुमान से ज्यादा लोग आ गए। उसी की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर चढ़कर पुलिस लोगों से वापस घर जाने की अपील करने लगी। लोगों से कहा गया कि वे घरों से ही सुनें।

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा

 हमारी सेवादार से प्रार्थना है कि तुम ऐसे चलो की कोई भी बागेश्वर धाम पर उंगली न उठाए। भारत में नारियों और माताओं की पूजा होती है। उनमें देवी-देवताओं का वास होता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे यहां भीड़ नहीं सनातनियों का सैलाब आता है। धर्म विरोधी भाग रहा है सनातनी जाग रहा है। जिस दिन भारत के 30 करोड़ लोग टीका लगाकर मेट्रो आफिस रेलवे  स्टेशन अस्पताल में जाने लगे। भारत अपने आप हिंदु राष्ट्र दिखाई देने लगेगा।

About Post Author