Hrithik Roshan की Jailer 2 Fees जानकर उड़ जाएंगे होश, Rajinikanth ने लिए 180 करोड़!

Knews – रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन के कैमियो की चर्चा जोरों पर है। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 125.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें ओवरसीज मार्केट से 70.25 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसी बीच ऋतिक की फीस को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।

360 तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन ने फिल्म में अपने कैमियो के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है। बताया जा रहा है कि उनका रोल एक मिनट से भी कम समय का है। हालांकि, इस फीस को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म में विद्या बालन को उनके रोल के लिए 6 करोड़ रुपये और कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार को 8 करोड़ रुपये दिए जाने की बात कही गई है। वहीं, विजय सेतुपति का रोल फिल्म से काट दिया गया और वह एंड क्रेडिट्स में दिखाई देते हैं, जिसे ‘जेलर 3’ की ओर इशारा माना जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने फिल्म के लिए 180 करोड़ रुपये फीस ली है। इसमें उनकी बेस फीस 110 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि बाकी रकम प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल से जुड़ी है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध ने तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *