रवीना टंडन की बेटी फिल्म में करने जा रही हैं डेब्यू अजय देवगन के भतीजे अमन की बनेंगी हीरोइन

 KNEWS DESK… बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन बहुत ही जल्द निर्माता अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म मे नजर आने वाले हैं। और इसमे वह अभिनेता के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी दिखाई देंगी। वह दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशूर अभिनेता अजय देवगन अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा  में बने रहते हैं। कुछ ही दिन पहले वह भोला फिल्म में नजर आए थे। अब वह फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अजय देवगन की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आ रही है। वह जल्द ही निर्माता अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसमें अभिनेता के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी दिखाई देंगी। वह दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन मे दिखेंगे।

इसके साथ ही बॉलीवुड के अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी इस फिल्म के जरिए ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि रवीना की बेटी राशा अभिषेक कपूर की अगली फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। अब यह कंफर्म हो गया है कि उन्हें अमन के साथ इस फिल्म के जरिए ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया जाएगा।

अगर बात फिल्म की कहानी की करे तो कहा जा रहा है कि अभिषेक की यह फिल्म दो अलग-अलग पीढ़ियों की कहानी दिखाएगी। जिसमें अजय के साथ डायना और राशा के साथ अमन की जोड़ी बनी है। हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी और इसके नाम को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के लिए बता दें  कि अजय देवगन अभिषेक कपूर की पिछली फिल्म फितूर में कैमियो कर चुके हैं। जिसमें आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, तब्बू और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब यह पहली बार देखने को मिलेगा जब अजय देवगन और अभिषेक कपूर के साथ किसी फिल्म के लिए मुख्य हीरो के तौर पर पूरी तरीके से काम करेंगे। इसके अलावा डायना भी अभिषेक के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं।

About Post Author