खाना खाने के बाद ना करें ये कुछ गलतियां नहीं तो बज जाएगी खतरे की घंटी

LIFESTYLE  DESK-जैसा की आपको पता ही है, कि हमारे शरीर के लिए खाना बहुत जरुरी होता है|खाना हमारे दिन की सबसे इंपोर्टेंट चीज होती है|हम प्रतिदिन खाना खाते हैं,लेकिन सभी लोगों की खाना खाने के बाद अपनी कुछ आदतें होती हैं| जो आदतें हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होती हैं| जिसके कारण हमें आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है|ऐसे में जरूरी है कि खाने के बाद हम सभी को कुछ अहम बातों का खास ख्याल रखना चाहिए|तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने वाले हैं| जिसको करने से आप बचें, और स्वस्थ्य रहें|

खाना खाने के बाद इन खास बातों का रखें ख्याल

स्मोक करने से बचें : धूम्रपान यह सबसे खराब चीजों में से एक है| जिसके कारण आपका शरीर कई तरीकों की बिमारियों का शिकार हो जाता है|ये बात तो आपको पहले से ही पता है,कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है| लेकिन भोजन के तुरंत बाद धूम्रपान का सेवन करना वास्तव में काफी हानिकारक होता है| सिगरेट में कार्सिनोजेन्स होते हैं|जो चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम को खराब कर सकते हैं|

लंबी सैर न करें : कई बार, आपने सुना होगा कि खाना खाने के बाद टहलना चाहिए| कुछ लोग खाना खाने के बाद लंबी सैर पर निकल जाते हैं|लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए| खाना खाने के बाद ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट तक चल सकते हैं| इससे ज्यादा चलना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है|

खाना खाने के बाद तुरंत न नहायें  :  कुछ लोगों की आदत होती है, कि वो लोग खाना खाने के बाद नहाने लगते हैं| उन्हें सावधान हो जाना चाहिए,क्यूंकि ऐसा करने से आपका डाइजेशन खराब हो जाता है|कभी खाना खाने के बाद नहाना पड़े तो आपको 2 घंटे का ब्रेक अवश्य लेना चाहिए|

खाने के तुरंत बाद न सोए : कुछ पहले खाना खाते हैं,और खाना खाते ही तुरंत सो जाते हैं| ऐसा करने से भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है|जिसके कारण पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है|पेट में एसिड बढ़ने के कारण सीने में जलन की समस्याएं बढ़ जाती है|इसलिए खाने और सोने का सही रूटीन बनाना बेहद ज़रूरी है|

खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन न करें : खाना खाने के बाद आपको चाय का सेवन नहीं करना चाहिए|इसके कारण आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है|खाने से मिलने वाले पोषक तत्व के अवशोषण भी चाय के कारण कम हो जाते हैं|

About Post Author