पहली बार कर रही हैं करवा चौथ व्रत, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

KNEWS DESK – सनातन धर्म में करवा चौथ का व्रत सभी सुहागन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है| इस दिन सभी सुहागनें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं| अगर आप पहली बार इस व्रत को करने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है| अक्सर महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जिनकी वजह से उन्हें व्रत का पूर्ण फल प्राप्‍त नहीं हो पाता है| आज हम आपको बतायेंगे कि व्रत रखते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए|

Karva Chauth fast rules Karwa Chauth Vrat Niyam - पहली बार रखना है करवा चौथ  का व्रत, नोट कर लें ये जरूरी नियम , पंचांग-पुराण न्यूज

सरगी सूर्योदय से पहले खाएं

करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है| सूर्योदय से पहले यानी अमावस्या तिथि में सरगी खाई जा सकती है| सूर्योदय के बाद करवा चौथ का व्रत शुरू हो जाता है ऐसे में सुबह 4 बजे से पहले ही सरगी खा लेना चाहिए| सूर्योदय के बाद सरगी खाने से परहेज करना चाहिए| क्योंकि इससे व्रत भंग हो जाएगा|

मेहंदी और सोलह श्रृंगार 

करवा चौथ के दिन मेहंदी और सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है| करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर खूबसूरत डिजाइन वाली मेहंदी लगाती हैं| मेहंदी लगाने का यह परंपरागत रिवाज है| इस दिन सोलह श्रृंगार करना भी महत्वपूर्ण होता है| इनमें बिंदी, काजल, चूड़ियां, नाथ, अंगूठी, कंगन, कर्वेय, हार, मेहंदी, मंगलसूत्र, बिच्छू, सिंदूर, पायल, आभूषण और फूल आदि शामिल हैं| ये सभी श्रृंगार एक सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं| सोलह श्रृंगार करने के बाद ही सुहागिन महिला को पूजा करना चाहिए|

Karwa Chauth 2023 Date: कब है करवा चौथ से लेकर यहां पर देखें सुंदर साड़ी और  लहंगे के डिजाइन | karwa chauth 2023 date when is karva chauth know fast  puja muhurat

 

सफेद और काले कपड़े 

पूजा-पाठ में भी फैशन के दौर में लोग हर तरह के कपड़ पहनने लगें है| परांपराओं के अनुसार पूजा-पाठ में शुभ रंगों के कपड़े पहनने का रिवाज है ऐसे में करवा चौथ के दिन पहने जाने वाले कपड़ों का रंग बहुत मायने रखता है| इस दिन लाल, पीला, हरा, गुलाबी और नारंगी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये शुभ रंग माने जाते हैं| काला और सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए|

करवाचौथ पर यूं दिखें आकर्षक: Karwa Chauth Makeover

कथा-वचन

करवा चौथ का व्रत तभी पूरा माना जाता है जब महिलाएं दिनभर का निर्जल उपवास रखने के बाद शाम को पूजा करती हैं और फिर कथा सुनती हैं| इस दिन पौराणिक कथाओं को जरूर सुनना चाहिए|  व्रत को सफल बनाने के लिए अवश्य ही कथा-वचन सुनें और पति की लंबी आयु की कामना करें|

पति के साथ झगड़ा न करना

करवा चौथ के दिन पति से किसी भी प्रकार का झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए| करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए रखा जाता है| इसलिए इस दिन पति-पत्नी को आपस में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए| किसी भी बात पर पति से झगड़ा या लड़ाई नहीं करनी चाहिए|

About Post Author