Diwali 2023: इस दिवाली बाजार की मिलावटी मिठाई से बचें, घर में ही बनाएं ये हेल्दी डेजर्ट्स

KNEWS DESK- साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाली है| इसकी धूम तो पूरे एक सप्ताह तक रहती है| वहीं अब सब लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं| वैसे फेस्टिवल का सेलिब्रेशन तो बिना मिठाई के अधूरा है| त्योहार पर लोग बाहर से खरीद कर नकली मिठाई लाते हैं लेकिन आप घर पर भी हेल्दी और स्वादिष्ट मिठाई तैयार कर सकते हैं| जिससे आप नकली मिठाई से बचकर कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे|

घर में मिठाई बनाने में मेहनत जरुर लगती है लेकिन इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं| इसलिए इन फेस्टिव सीजन में आप इन हेल्दी डेजर्ट्स से अपने मेहमानों का मुंह मीठा कराएं|

नकली मिठाई की तरफ क्यों जाना जब घर में ही बन सकते हैं ये हेल्दी डेजर्ट |  homemade healthy desserts options for Diwali and Bhai dooj Celebrations |  TV9 Bharatvarsh

फटे दूध से कलाकंद

कलाकंद जैसी टेस्टी मिठाई आप सोशल मीडिया के जरिये घर पर ही बना सकते हैं| आप घर में फटे दूध से भी कलाकंद तैयार कर सकते हैं| त्योहार वाले सीजन में बाजारों की मिठाइयों को इग्नोर करें और स्वस्थ्य रहें|

खजूर की मिठाई

आप हेल्दी डेजर्ट में काजू, बादाम और पिस्ता से बनी चीजों को भी ट्राई कर सकते हैं| इसमें सबसे कॉमन खजूर से बने डेजर्ट होते हैं| खजूर में नेचुरल शुगर होती है इसलिए आप इसमें ड्राई फ्रूट्स को ग्राइंड करके लड्डू बना सकते हैं, ये काफी स्वादिष्ट भी होते हैं|

काजू कतली

बाजार में मिलने वाली काजू कतली को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है| मार्केट की काजू कतली में मिलावट के अलावा हद से ज्यादा शुगर भी होती है| आप घर पर कुछ चीजों के साथ हेल्दी तरीके से स्वादिष्ट काजू कतली तैयार कर सकते हैं|

कई तरह के लड्डू

आप घर पर बेसन और नारियल के लड्डू भी तैयार कर सकते हैं| इन स्वीट्स को हेल्दी बनाने के लिए इनमें कम से कम ऑयल और शुगर का यूज करें| नारियल के लड्डू का स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें नट्स का भी इस्तेमाल करें|

About Post Author