Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के 9वें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र

KNEWS DESK- शारदीय नवरात्रि का आज 9वां दिन है| आज मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है| मां सिद्धिदात्री की अनुकंपा से ही शिवजी का आधा शरीर देवी का हुआ और इन्हें अर्द्धनारीश्वर कहा गया| आज नवमी के दिन सभी अपने व्रत का समापन करते हैं|

महानवमी 2023 शुभ मुहूर्त

अश्विन शुक्ल नवमी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर 2023,  शाम 05.4

सुबह का मुहूर्त – सुबह 06.27 – सुबह 07.51

दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 1.30 – दोपहर 02.55

शाम का मुहूर्त – शाम 04.19 – रात 07.19

पूजा का महत्व

आज के दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले भक्त को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है| इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| भक्त इनकी पूजा से यश, बल, कीर्ति और धन की प्राप्ति करते हैं|

यह भी पढ़ें…Kanya Pujan 2023: जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, अलग उम्र की कन्या का अलग होता है महत्त्व

मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग

मां सिद्धिदात्री को तिल अत्यंत पसंद है, इसीलिए आज के दिन आप भोग में तिल के लड्डू चढ़ाएं|

मां सिद्धिदात्री के मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना यदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायनी॥

About Post Author