Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहन ने लगाई QR Code वाली मेहंदी, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- इंटरनेट ने तो अब बहुत ज्यादा ही तरक्की कर ली है| यहां तक, एक समय था जब बच्चों को पढ़ाई के समय फोन से दूर रखा जाता था और आज के समय में बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन दिया जाता है| आज कल डिजिटल मोड का क्रेज तो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है| अब सब्जी वाले भी अपने पास QR Code रखते हैं और इसका यूज बहुत सरल भी है| कम पढ़े लिखे लोग भी काफी आसानी से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं| ऐसे में ही रक्षाबंधन पर एक बहन ने QR Code वाली मेहंदी लगाईं है| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है|

 

वायरल हो रही इस वीडियो में आप देखंगे कि एक लड़की के हाथों में QR Code के डिजाइन की मेहंदी लगी है, जिसे उसका भाई अपने फोन पर स्कैन करता है और फिर पेमेंट करने लगता है| ये छोटा सा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| काफी ज्यादा लोग इसे शेयर कर रहे हैं| इसमें अबतक काफी लाइक और कमेन्ट भी आ चुके हैं| सभी इस वीडियो में अपनी-अपनी राय रख रहे हैं| लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा वास्तव में हो सकता है|

https://www.instagram.com/reel/CwcbEAEBOBh/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि जब इस वीडियो पर गौर किया गया तब पता चला कि मेहंदी वाला QR Code नहीं स्कैन हुआ बल्कि लड़के के फोन में वो स्कैन वाला वीडियो चल रहा था| इस पर बहुत लोगों ने कमेन्ट भी किए हैं| एक यूजर ने लिखा, एक सेकंड के लिए मैंने एक आर्टिस्ट के तौर पर सोचा, फिर देखा कि ये तो एक वीडियो है| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, स्कैन के नाम पर स्कैम|

About Post Author