सावन के आखिरी सोमवार पर बनें कई शुभ योग, इस मुहूर्त पर करें पूजन-आरती

KNEWS DESK- पवित्र मास सावन का आज आखिरी सोमवार है| 4 जुलाई को इस पावन महीने की शुरुआत हुई थी और 31 अगस्त को ये समाप्त होने जा रहा है| इस बार इस पावन मास में भक्तों को शिव की भक्ति करने के लिए 8 सोमवार मिले |

सावन के 7 सोमवार बीतने के बाद आज यानि 28 अगस्त को इसका 8वां और आखिरी सोमवार है| आज शिव जी की अधिक कृपा अपने भक्तों पर बनी रहेगी| ऐसे में जो लोग पूरे सावन जलाभिषेक, रुदाभिषेक या व्रत आदि नहीं कर पाएं, तो वे आज आखिरी सोमवार में ये सारे कार्य कर सकते हैं| फिर तो पूरे एक साल का इन्तजार करना पड़ेगा| सावन का तो हर सोमवार ही बहुत खास माना जाता है| आज आखिरी व्रत होने के साथ ही सोम प्रदोष व्रत भी है| आज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं| जिसके चलते आज का दिन बहुत ही खास माना जा रहा है|

आखिरी सावन सोमवार मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, आज शाम 06:22 तक सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी| इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी| ऐसे में आप सुबह सोमवार व्रत की पूजा और शाम में प्रदोष व्रत का पूजा कर सकते हैं|

सुबह की पूजा का मुहूर्त: सुबह 09:09 – दोपहर 12:23 तक

प्रदोष काल में पूजा मुहूर्त: शाम 06:48 – रात 09:02 तक

आज के दिन 5 शुभ योग 

आज आखिरी सोमवार पर जहां सोम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है| वहीं और भी कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसमें किए पूजा-व्रत से भक्तों पर शिव जी की कृपा बनी रहेगी|

आयुष्मान योग

सौभाग्य योग- सुबह 08: 27 मिनट से लेकर शाम 05:51 तक

सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग- मध्यरात्रि 01:01 से

रवि योग- मध्यरात्रि 01:01 से

सोम प्रदोष व्रत

About Post Author