Govardhan Puja 2023: गोवर्धन के मौके पर दोस्तों को खास तरह से करें विश, भेजें ये प्यार भरे संदेश

KNEWS DESK- गोवर्धन पूजा का पर्व आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है| यह दिवाली के दूसरे दिन यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है| इस दिन पूजा-अर्चना के अलावा एक-दूसरे को गोवर्धन की शुभकामना संदेश भी भेजे जाते हैं| चलिए आपको बताते हैं कुछ खास विशेज, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं|

♦  गोवर्धन के पावन पर्व और पवित्र अवसर पर हम आप और आपके परिवार के जीवन में सुख एवं समृद्धि बनी रहे, ये कामना करते हैं।। श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहे, राधे-राधे!!

♦  मेरे भगवान- कृष्ण हैं जिनका नाम, गोकुल-वृंदावन जिनका है धाम। हे प्रभु मेरे कन्हैया जी को, हम सभी का प्रणाम।। हैप्पी गोवर्धन पूजा

♦  कृष्ण की लीला है बड़ी प्यारी, आज उनकी उपासना में डूबी दुनिया सारी। बना रहे कन्हैया जी का आशीर्वाद आप पर यही दुआ है हमारी।। गोवर्धन की शुभकामनाएं!!

गोवर्धन पूजा 2022: इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं | HerZindagi

♦  हम सभी की रक्षा करने के लिए जिन्होंने एक उंगली पर पहाड़ उठाया। उन्हीं कृष्ण-कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन का दिन है आया।। आप सभी को गोवर्धन की शुभकामनाएं!!

♦  कृष्ण की शरण में आकर उनके भक्त नई उमंग और खुशियां पाते हैं, इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं| भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहे|

♦  प्रेम से भगवान कृष्ण का नाम जपो, जीवन की हर इच्छा पूरी होगी। कन्हैया आराधना में लीन हो जाओ, उनकी महिमा, जीवन को खुशहाल कर देगी।। गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!!

♦  कहते हैं कि भगवान कृष्ण की कृपा जिस पर बन जाए उसे जीवन में किसी तरह की तकलीफ परेशान नहीं करती| इसलिए आज गोवर्धन पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश!!

About Post Author