जन्माष्टमी के व्रत में खाएं ये चीजें, दिन भर नहीं लगेगी भूख

KNEWS DESK- सभी लोग इस समय कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हुए हैं| इस दिन सभी लोग व्रत रखते हैं, जब तक कृष्ण जी का जन्म नहीं हो जाता जब तक लोग भूखे रहते हैं| फिर रात में कृष्ण के जन्म का जश्न मनाते हैं| व्रत तो हर कोई रखना चाहता है लेकिन कुछ लोग भूख बरदाश्त नहीं कर पाते हैं| इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें खाना बताएंगे जिससे आपको व्रत में भूख नहीं लगेगी|

ड्राई फ्रूट्स

व्रत में अगर आप सुबह के समय ड्राई फ्रूट्स खाएं तो आपको पूरे दिन जबरदस्त एनर्जी भी मिलती रहेगी और आपको भूख भी नहीं लगेगी| आप व्रत के दिन बादाम की चिक्की, या ड्राई फ्रूट्स के लड्डू भी खा सकते हैं|

साबुदाना 
आप साबूदाने की खीर दोपहर में बनाकर खा सकते हैं या फिर इसकी खिचड़ी बना सकते हैं| इसमें प्रोटीन के साथ साथ कार्बोहाड्रेट भी होता है जिससे आपको पूरे दिन भूख भी नहीं लगेगी और इससे आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा|
 नारियल पानी
अगर आप निर्जल व्रत रखना चाहते हो तो आप सुबह खीरा, नारियल का पानी और फलों का सेवन करें| इससे दिन भर आपको प्यास नहीं लगेगी| आपका शरीर भी हाइड्रेट रहेगा|
आलू
व्रत में तो आलू खाया ही जाता है| व्रत के दिन इसे खाने से आप अपने शरीर को एनर्जी दे सकते हैं| इससे आपको पूरे दिन भूख नहीं लगेगी|

About Post Author