AAI से लेकर दिल्ली पुलिस तक निकली भर्तियां, 11871 पदों के लिए होगा आवेदन

KNEWS DESK – सरकारी नौकरी सभी करना चाहते हैं| लेकिन कई बार लोगो को पता नहीं चल पाता है कि कब और कहा भर्ती होंगी |अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हम आज आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लेकर दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल तक की भर्तियों के बारे में बतायेंगे जहां पर 11871 पदों के लिए भर्ती निकली गई है| जानिये आवेदन की लास्ट डेट क्या है और जल्द अप्लाई कर दें, कहीं मौका छूट न जाए|

asrb recruitment 2023

एग्रीकल्चर साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने प्रिंसिल साइंटिस्ट और सीनियर साइंटिस्ट के पद पर भर्ती निकाली है|इसका आवेदन केवल ऑनलाइन होगा | ऐसा करने के लिए आपको एएसआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – asrb.org.in. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 368 पद भरे जाएंगे| अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2023 है| सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 2 लाख रुपये से भी ज्यादा है|

CAG Recruitment 2023

कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया ने 1773 एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पद पर भर्ती निकाली है| अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 सितंबर 2023 है| कैग के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| ऐसा करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – cag.gov.in. इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो|साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए|

delhi police constable recruitment 2023

दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 7 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती चल रही है| अप्लाई करने के लिए आपको दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – delhipolice.gov.in. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 7547 पद भरे जाएंगे| इनमें से 5056 पद पुरुषों के लिए और 2491 पद महिलाओं के लिए हैं| फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2023 है|

DSSSB Recruitment 2023

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी, पीजीटी समेत अन्य 1800 से ज्यादा पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं| इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 15 सितंबर 2023. फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को डीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – dsssb.delhi.gov.in. कुल 1841 पद भरे जाएंगे| आवेदन शुल्क 100 रुपये है|

AAI Recruitment 2023

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कई पद पर भर्ती चल रही है लेकिन अब आवेदन की लास्ट डेट आ गई है| इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2023 है| इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे| इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – aai.aero|

 

About Post Author