महिला को दिखा मंगेतर की शादी की अंगूठी में भूत, सामने आया हैरान कर देने वाला सच

KNEWS DESK- आज कल बहुत कम ही लोग होंगे जो भूत प्रेत को मानते होंगे| कई लोग कहते हैं कि ये लोगों के मन का भ्रम होता है| वहीं कुछ लोग दावा करते हैं, उन्होंने अपनी रियल जिंदगी में इन्हें देखा है| हाल ही में भूत से जुड़ा एक मामला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है| एक महिला ने बताया कि उसने अपने मृत दादा जी को अपने मंगेतर की शादी की अंगूठी में देखा, जिसे देख महिला के रोंगटे खड़े हो गए|

आपको बता दें कि 27 वर्षीय महिला का नाम बेकी सिरेल है, जो कि एक बच्चे की मां है| उसने बताया कि उसे अपने मंगेतर की शादी की अंगूठी में एक छवि दिखी थी, जो उसके मर चुके दादा की थी| उसने अपने दादा की छवि की एक तस्वीर भी खींची है, जिसे देख कर वो खुद सोच में पड़ गई|

दरअसल, बेकी ने अपने मंगेतर एड्रियन जॉब्सन के लिए खुद एक अंगूठी ऑर्डर करके मंगवाई थी| वो अंगूठी को लेकर इतनी ज्यादा उत्साहित थी कि पार्सल आने पर उससे अपने पार्टनर नकार इंतजार नहीं हो पाया| इसलिए उसने खुद ही पार्सल खोल दिया और अंगूठी अपनी अंगुली में पहनने लगी| उसने मंगेतर को दिखाने के लिए अंगूठी की तस्वीरें भी खीचीं| फिर जब उसने तस्वीरों में देखा तो वो दंग रह गई|

बेकी ने बताया कि वह काफी भयभीत महसूस कर रही थी जब उसने ‘एक डरावने प्राणी’ को अंगूठी के प्रतिबिंब से अपनी ओर झांकते हुए देखा| तब ऐसा लग रहा था जैसे कोई बूढ़ा आदमी खड़ा उसे देख रहा है| फिर बेकी ने अपने परिजनों को रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें  दिखाई तो सबने एक ही बात कही कि ये छवि उसके जीवन के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति उसके परदादा सैमुअल जैसी दिखती है| जिसके बाद बेकी को अब डर नहीं लग रहा बल्कि उनका कहना है कि अपने दादा की आत्मा के करीब रहने से मुझे काफी सुकून महसूस होता है|

About Post Author