छत्तीसगढ़ पुलिस ने कॉन्सटेबल के 6000 से ज्यादा पद पर निकाली वैकेंसी, जानें कब से शुरू होगा आवेदन

KNEWS DESK – सीजी पुलिस ने कॉन्सटेबल के पद पर 6000 से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं|अगर आप छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी पाने की तलाश कर रहे हैं और इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की योग्यता और इच्छा रखते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं| भर्ती के लिए आवेदन 20 अक्टूबर 2023  से शुरू होंगे|

Chhattisgarh Police 

सीजी पुलिस ने कॉन्सटेबल के अलग-अलग पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं| वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं|अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं| आवेदन शुरू होंगे 20 अक्टूबर 2023 से शुरू होंगे और इन पद के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है|

आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस के कॉन्सटेबल पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| इसके लिए आपको सीजी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा| भर्तियों के लिए आवेदन  20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 30 नवंबर को रात 11.59 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है|

शुल्क

इस रिक्टमेंट ड्राइव के माध्यम से 6000 से ज्यादा कॉन्सटेबल के पद भरे जाएंगे| इनमें कॉन्सटेबल जीडी, ड्राइवर और ट्रेड के पद शामिल हैं| अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना होगा| आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 125 रुपये देने होंगे| कॉन्सटेबल जीडी के 5000 से ज्यादा पद हैं|

योग्यता 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का पद के मुताबिक 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना जरूरी है| भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल तय की गई है| आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी| बाकी फिजिकल मेजरमेंट भी हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है| सेलेक्ट होने पर सैलरी 19500 रुपये महीना है|

About Post Author