बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर पद पर 1200 से ज्यादा निकाली भर्तियां, 5 नवंबर है लास्ट डेट

KNEWS DESK – बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर पद पर 1200 से ज्यादा पद पर भर्तियां निकाली हैं| जो भी उमीदवार पद के लिए योग्य और इच्छुक हैं वो आवेदन कर सकते हैं| इन भर्तियों के लिए आवेदन आज यानी 5 अक्टूबर 2023 से शुरू हों गये हैं|

Bihar Police SI Recruitment 2023

बिहार सब-ऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन ने सब-इंस्पेक्टर पद पर 1200 से ज्यादा पद पर भर्तियां निकाली हैं| जो भी उमीदवार जरूरी योग्यता रखते हैं वो इन पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं|एप्लीकेशन लिंक आज 5 अक्टूबर 2023 से खुल जायेगा और 5 नवंबर तक खुला रहेगा

 

वैकेंसी से जुड़े काम के डिटेल

बीपीएसएससी के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को बिहार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा|

इन वैकेंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं|

आयु सीमा पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग है| इन वैकेंसी के लिए 20 से 37 साल के पुरुष और 20 से 40 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं|

वहीं रिजर्व कैटेगरी के लिए और दो साल की छूट है और ये 42 साल की आयु तक अप्लाई कर सकते हैं|

आवेदन करने के लिए अगर शुल्क पूछा जाए तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ये 700 रुपये है| एससी, एसटी कैटेगरी को 400 रुपये शुल्क देना है|

सेलेक्शन के लिए दो चरण में परीक्षा देनी होगी| पहले प्री परीक्षा होगी और इसे पास करने वाले ही मेन्स एग्जाम देंगे|

प्री परीक्षा में 100 नंबर के जनरल नॉलेज के सावल आएंगे और Problem-solving questions पूछे जाएंगे| ये ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगा|

इसके बाद मेन्स एग्जाम लिया जाएगा| इसमें 100 सवाल दो-दो नंबर के आएंगे| अन्य डिटेल ऊपर दी वेबसाइट से देख लें|

फिजिकल फिटनेस भी इन पद के लिए बहुत जरूरी है|

About Post Author