‘जेलर 2’ से नहीं होगी धनुष की ‘OM: Chapter 1’ की टक्कर? रिलीज डेट बदलने की चर्चा तेज

KNEWS DESK – अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘OM: Chapter 1 – Udhiram’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आने के बाद इसकी रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 घोषित की गई थी। लेकिन अब खबरें हैं कि मेकर्स फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के साथ होने वाला बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश टल सकता है।

रिलीज डेट में हो सकता है बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘OM: Chapter 1 – Udhiram’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल इस समय मलेशिया में चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में जाएगी, जिसमें वीएफएक्स और अन्य तकनीकी कामों के लिए अतिरिक्त समय लग सकता है।

इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि फिल्म अपनी तय तारीख 16 अक्टूबर को रिलीज न होकर किसी नई तारीख पर सिनेमाघरों में आए।

टल सकता है बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

अगर रिलीज डेट में बदलाव होता है, तो धनुष की फिल्म का सामना रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से नहीं होगा। पहले दोनों फिल्मों की रिलीज में सिर्फ एक दिन का अंतर था, जिससे दक्षिण भारतीय सिनेमा की दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज डेट बदलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

निर्देशक राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में ममूटी, नसीरुद्दीन शाह, श्रीलीला और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दो भागों में रिलीज होगी ‘OM’

‘OM: Chapter 1 – Udhiram’ को वंडरबार फिल्म्स और RTake स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है।

यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इसे दो भागों में दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। पहला भाग इस साल रिलीज होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा भाग अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *