‘दिल में हमेशा रहेंगे…’ ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर फरहाना भट्ट ने जताया शोक, तो गुस्साएं हिना खान के पति

KNEWS DESK – ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई। अमेरिका-इजराइल हमलों के बीच आई इस खबर ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं जन्म दीं। जहां कुछ लोगों ने शोक जताया, वहीं कई जगहों पर विरोध और जश्न दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं।

फरहाना भट्ट ने जताया दुख

‘बिग बॉस सीजन 19’ से चर्चा में आईं फरहाना भट्ट ने इस खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि खामेनेई एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें वो कभी नहीं भुला पाएंगी। फरहाना ने बताया कि सेहरी के बाद वह बिल्कुल सो नहीं पाईं और इस खबर से बेहद आहत थीं। उनका कहना था कि इस घटना से कश्मीरी समुदाय के कई लोग सदमे में हैं और इसे स्वीकार करना मुश्किल है।

रॉकी जायसवाल ने उठाए सवाल

फरहाना का वीडियो वायरल होने के बाद हिना खान के पति और प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि किसी के निजी शोक से उन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन जब इसे सार्वजनिक मंच पर व्यक्त किया जाता है तो आलोचना होना स्वाभाविक है।

https://www.instagram.com/p/DVZHF6_EpDJ/

रॉकी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कभी इन लोगों को भारतीय सैनिकों, हमलों के पीड़ितों, पुलिसकर्मियों या देश के लिए काम करने वालों के लिए इसी तरह आंसू बहाते नहीं देखा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए भी ऐसा सार्वजनिक शोक कम ही देखने को मिला। रॉकी ने अपनी पोस्ट में वफादारी को सबसे अहम बताया और कहा कि इससे ही सबकुछ स्पष्ट हो जाता है।

देश-विदेश में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

खामेनेई के निधन के बाद भारत के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं ईरान की राजधानी तेहरान समेत कुछ अन्य शहरों में लोगों के जश्न मनाने की खबरें भी सामने आईं। यह घटनाक्रम बताता है कि इस मुद्दे पर राय बंटी हुई है और भावनाएं बेहद तीखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *