रजनीकांत ने CM विजय को बर्थडे क्यों नहीं किया था विश? एक्टर ने अब दिया जवाब

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Rajinikanth इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन (Thaliver 173)’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के लॉन्च इवेंट के बाद से ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच इवेंट में पूछे गए एक सवाल ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी।

बर्थडे विश न करने पर उठा सवाल

हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता Vijay का जन्मदिन 22 जून को था। इस मौके पर कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं, लेकिन रजनीकांत की ओर से कोई सार्वजनिक पोस्ट सामने नहीं आया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

रजनीकांत का साफ जवाब

लॉन्च इवेंट के दौरान जब रजनीकांत से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने विजय को फोन पर व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उनका कहना था कि दोनों के बीच बातचीत निजी तौर पर हो चुकी है, इसलिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी।

उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि रजनीकांत और विजय के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है और दोनों के रिश्ते सामान्य और सौहार्दपूर्ण हैं।

‘धर्मन’ में दिखेगा रजनीकांत का नया अवतार

वर्कफ्रंट की बात करें तो Rajinikanth जल्द ही फिल्म ‘धर्मन (Thaliver 173)’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस Raaj Kamal Films International द्वारा की गई है।

फिल्म का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं और इसमें रजनीकांत पहली बार एक ‘डेडली डॉक्टर’ यानी सर्जन के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में रिलीज हुए फर्स्ट लुक पोस्टर ने फैंस के बीच उनकी इस नई भूमिका को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *