मुकेश अम्बानी ने क्या रखा अपनी चौथी पोती का नाम ?

Knews Desk, “अम्बानियों के घर आई एक नन्ही पारी”। मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे आकाश अम्बानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने 31 मई को अपने दूसरे बच्चे यानि की अपनी बेबी गर्ल को वेलकम किया था। एक बार फिर से उनके घर में नन्हें क़दमों की किलकारी गूंज उठी है। इन दिनों बच्ची के नाम की बहुत चर्चा है और ज्योतिशों का कहना ये है कि बच्चे के लिए सबसे अच्छा नाम अक्षर ‘K’ से है।
यह आकाश अम्बानी का दूसरा बच्चा है और मुकेश अम्बानी की चौथी पोती। आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता के बेटे का नाम पृथ्वी अम्बानी है जोकि एक बहुत देसी नाम है। कहा जा रहा है कि अम्बानी परिवार को अपनी भारतीय जड़ों पर बहुत गर्व है।

सोचने की बात ये थी कि वो अपनी बेटी का क्या नाम रखते कि। क्या उसका भी नाम भारतीय संस्कृति के हिसाब से रखा जायेगा ?

तो, पिछले ही दिन अम्बानियों ने अपनी बेटी का नामकरण करके उसका नाम “वेदा” आकाश अम्बानी रखा है। “वेदा” नाम संस्कृत जड़ों से जुड़ा है जिसका अर्थ ज्ञान और बुद्धि है।

अम्बानी परिवार ने एक कार्ड शेयर करके अपनी बेटी के नाम की अनाउंसमेंट करी है। उस कार्ड में लिखा है “भगवन श्री कृष्ण और धीरुभाई अम्बानी और कोकिलाबेन अम्बानी के आशीर्वाद से पृथ्वी आकाश अम्बानी अपनी बहन वेदा आकाश अम्बानी के जन्म की घोषणा करता है…..”। इस कार्ड में अम्बानी और मेहता परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखे हुए थे।

अप्रैल के महीने में जब नीता मुकेश अम्बानी कल्च्रल सेंटर का उद्घाटन हुआ था, उस समय श्लोका मेहता ने अपने बेबी बंप को फ्लौंट करते हुए अपनी प्रेगनेंसी का अन्नोउंसमेंएट किया था। प्रेग्नेंसी के समय में श्लोका मेहता पति आकाश अम्बानी, ससुर मुकेश अम्बानी और बेटे पृथ्वी अम्बानी के साथ 2 बार सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन भी करने गई थीं।

31 मई को अपनी बेटी को जन्म देने के बाद, 3 जून को श्लोका मेहता को कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल से डिस्चार्ज करा था जिसके बाद वो अपनी बेबी को अपने मायके ले कर गई जहां पहले से ही सारा अम्बानी परिवार मौजूद था। बच्चे का स्वागत करने के लिए घर को पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया हुआ था और यहाँ तक सभी ने पिंक कलर के ऑउटफिटस भी पहने हुए थे.

About Post Author