‘कर दिखाया हम दोनों ने…’ दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने प्यार भरे अंदाज में मनाई 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह खास अंदाज में सेलिब्रेट की। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग को फैंस हमेशा पसंद करते हैं।

दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब एक दशक पूरा होने पर कपल ने इस खास मौके को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर यादगार बनाया।

एनिवर्सरी पर दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति विवेक दहिया के साथ डिनर डेट एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिव्यांका प्यार भरे अंदाज में विवेक को एनिवर्सरी विश करती हैं और कहती हैं, “हैप्पी एनिवर्सरी लव।” इसके जवाब में विवेक हाथ में शैंपेन का ग्लास लिए मुस्कुराते हुए कहते हैं, “टू अ डिकेड… एंड काउंटिंग।”

https://www.instagram.com/reels/DakCsCbsxHC/

कपल का यह प्यारा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिव्यांका काफी खुश नजर आ रही हैं। वह कैमरे की तरफ देखकर विक्ट्री साइन बनाती हैं और कहती हैं, “कर दिखाया हम दोनों ने।” इस पर विवेक भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “कर दिखाया भाई।”

दोनों की यह नोकझोंक और प्यार भरी बॉन्डिंग देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता

दिव्यांका और विवेक के लिए यह साल बेहद खास रहा है। शादी के 10 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। इसी साल मई में कपल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया, जिसके बाद उनकी जिंदगी में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। दिव्यांका और विवेक अक्सर अपने पैरेंटहुड के इस नए सफर को लेकर खुशी जाहिर करते नजर आते हैं।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।