व्लॉगर सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट पर धोखे के आरोप, वायरल क्लिप ने मचाया बवाल

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर Sourav Joshi एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके व्लॉग्स या कंटेंट नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया विवाद है। फैमिली व्लॉग्स के जरिए करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाले सौरव का हालिया वीडियो अब ऑनलाइन चर्चा का केंद्र बन गया है।

वायरल क्लिप से शुरू हुआ विवाद

हाल ही में सौरव जोशी ने अपना एक डेली व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उनकी पत्नी Avantika Bhatt भी नजर आईं। इसी व्लॉग की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

इस क्लिप में कुछ यूजर्स ने नोटिस किया कि अवंतिका के फोन में कुछ “Archived chats” दिखाई दे रही थीं। जैसे ही कैमरा उनके करीब आया, उन्होंने फोन को थोड़ा सा छिपाने की कोशिश की। बस इसी पल को लेकर इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स के बीच दो धड़े बन गए। एक तरफ कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सौरव के फैंस इसे बेवजह का विवाद बता रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि महज कुछ सेकंड की क्लिप के आधार पर किसी की निजी जिंदगी पर सवाल उठाना सही नहीं है। वहीं कुछ लोग इसे ओवर-एनालिसिस बताते हुए कह रहे हैं कि इंटरनेट पर छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

“बेवजह बदनाम करने की कोशिश” पर बहस

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि आर्काइव्ड चैट्स का मतलब किसी तरह का धोखा नहीं होता। फैंस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए और बिना पूरी सच्चाई जाने निष्कर्ष नहीं निकालने चाहिए। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया कि यह पूरा विवाद सिर्फ व्यूज और ट्रेंडिंग के लिए बढ़ाया जा रहा है।

गौरतलब है कि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने नवंबर 2025 में शादी की थी और इसे एक अरेंज्ड मैरिज बताया गया था। शादी के बाद से ही अवंतिका अक्सर सौरव के व्लॉग्स में नजर आती हैं और दर्शकों से उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *