रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिले विराट- अनुष्का, फोटोज हुई वायरल

KNEWS DESK –  टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे। यह मुलाकात वृंदावन के श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में हुई, जहां दोनों लगभग तीन घंटे तक रुके। आश्रम से सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें विराट और अनुष्का बेहद शांत और संतुष्ट नजर रहे हैं।

क्या तुम खुश हो?”

बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लंबी बातचीत की। जब महाराज जी ने विराट से पूछा, क्या तुम खुश हो?” तो विराट ने मुस्कराते हुए हां” में जवाब दिया। विराट पूरे समय महाराज जी की बातों को बेहद ध्यान से सुनते नजर आए। आश्रम से निकलते वक्त दोनों के चेहरे पर जो संतुष्टि और शांति थी, वो इस मुलाकात की गहराई को खुद बयां कर रही थी।

https://x.com/RadhaKeliKunj/status/1922183217433420134

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा किसी आध्यात्मिक स्थल पर पहुंचे हों। इससे पहले भी, जब विराट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तो वे प्रेमानंद महाराज से मिलने आश्रम पहुंचे थे। उस मुलाकात के बाद ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।

Latest and Breaking News on NDTV

मंदिरों से जुड़ा रहा है इस कपल का नाता

विराट और अनुष्का की आध्यात्मिक यात्रा सिर्फ वृंदावन तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में यह जोड़ी कई धार्मिक स्थलों पर देखी गई है। जनवरी 2025 में वे अपने बच्चों के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 2023 में दोनों ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उससे पहले उन्होंने उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा आश्रम (कैंची धाम) की भी यात्रा की थी।

Latest and Breaking News on NDTV

विराट कोहली का यादगार टेस्ट करियर

विराट कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने 14 साल के शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने 123 टेस्ट मैच में 9,230 रन बनाये हैं| 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए और भारतीय टेस्ट क्रिकेट को एक नई ऊंचाई दी। उन्होंने BCCI को पहले ही अपने फैसले से अवगत करा दिया था कि वे इंग्लैंड के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।