भक्ति में लीन नजर आए विराट-अनुष्का, लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में हुए शामिल

KNEWS DESK, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में नजर आए और भक्ति में लीन दिखे हैं| जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

विराट कोहली लंदन पहुंच कर भक्ति में लीन, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कीर्तन में हुए शामिल, वीडियो वायरल - Virat Kohli and Anushka Sharma attend Krishna Das kirtan in ...

बेटे अकाय के जन्म के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना ज्यादा वक्त लंदन में गुजारते हैं| टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट फिर लंदन लौट गए थे क्योंकि उनका परिवार काफी समय से लंदन में ही है| वहीं अब विराट-अनुष्का लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं| एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह इसे अटैंड करने पहुंची हैं| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है| इसके अलावा आपको बता दें कि वीडियो में अनुष्का के साथ विराट भी ‘श्री राम, जय राम’ का जाप करते हुए नजर आए| हालांकि यहां दोनों बिना किसी सेलिब्रिटी ट्रीटमेंट के भक्ति में लीन दिखे| कीर्तन के दौरान विराट ने कैजुअल टी-शर्ट, चश्मा और टोपी पहनी हुई थी तो वहीं अनुष्का भी सिंपल टी-शर्ट में नजर आईं|

About Post Author