विजय की फिल्म लियो ने वर्किंग डे पर भी कमाए करोड़ों, मंगलवार को किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही छप्पर फाड़ कमाई कर ली है| फैन्स ने फिल्म को खूब पसंद किया है| 19 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है| वहीं वर्ल्डवाइड भी थलापति विजय की फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है| आपको फिल्म का कलेक्शन बताते हैं|

Leo Box Office Collection 

रिपोर्ट की मानें तो ‘लियो’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 35.19 करोड़ कमाए थे| अब इसके छठें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है| मंगलवार को ‘लियो’ 28 करोड़ का बिजनेस कर सकती है| वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म शानदार कमाई कर रही है| इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 244.59 करोड़ रुपए कमा लिए हैं|

डे वाइज कलेक्शन

Day 1- 64.8 करोड़
Day 2- 35.25 करोड़
Day 3- 39.8 करोड़
Day 4- 41.55 करोड़
Day 5- 35.19 करोड़
Day 6- 28.00 करोड़
कुल-
244.59 करोड़

हिंदी फिल्मों को दी मात

विजय थलापति की फिल्म ने रिलीज के साथ कई हिंदी फिल्मों को हिलाकर रख दिया है| ‘लियो’ के आगे दूसरे फिल्मों का कारोबार ठप हो गया है| किंग खान की ‘जवान’ से लेकर, ‘फुकरे 3’ और यहां तक की टाइगर श्रॉफ की हाल ही में रिलीज हुई ‘गणपत’ तक ‘लियो’ के आगे फेल हो गई है|

कहानी 

‘लियो’ एक शांत स्वभाव वाले कैफे के मालिक की कहानी है जो एक लोकल हीरो बन जाता है| फिल्म में जहां विजय थलापति लीड किरदार में दिखाई दिए हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने विलेन का किरदार का किरदार निभाया है| इसके अलावा फिल्म में तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मंसूर अली खान, जॉर्ज मैरीन, प्रिया आनंद और मैथ्यू थॉमस भी फिल्म का हिस्सा हैं|

About Post Author