शहनाज गिल और गुरु रंधावा की वीडियो देख यूजर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ‘दोनों शादी कर लो…’

KNEWS DESK-  रियलिटी शो बिग बॉस 13 से घर-घर में मशहूर हुई शहनाज गिल इन दिनों गुरु रंधावा के साथ काफी समय बिताती नजर आ रही हैं| दोनों की तस्वीरें और मस्ती भरे वीडियोज फैंस को काफी पसंद आते हैं| कई बार दावा किया गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| फैंस भी मानते हैं कि गुरु और शहनाज सीक्रेटली अपना रिलेशनशिप चला रहे हैं| वहीं अब गुरु और शहनाज का नया वीडियो सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है|

दरअसल, शहनाज गिल अपने और गुरु रंधावा के कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को हैरान कर दिया| शहनाज और गुरु के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते हैं| दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है| इसके बाद गुरु और शहनाज आमने-सामने हो जाते हैं और कुश्ती करने वाली पोजिशन बना लेते हैं|

ऐसा लगता है कि शहनाज गुरु को मात देकर ही मानेंगी| तभी सिंगर अचानक से शहनाज को गोद में उठा लेते हैं और उसे बाहों में लेकर कैमरे से आगे निकल जाते हैं| दोनों इस वीडियो में काफी प्यारे लगे हैं| इस वीडियो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा, आ जाओ… भांगड़ा पाएंगे|

शहनाज- गुरु के इस वीडियो पर सिंगर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, क्यूट बाइब| इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, वाओ… सो क्यूट सो ब्यूटीफुल|  दूसरे फैन ने लिखा, तुम दोनों को देखकर मेरा भी भांगड़ा निकल गया| एक फैन ने तो लिख दिया, तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए|

About Post Author