उर्फी जावेद के नए लुक ने खींचा सभी का ध्यान, यूजर्स बोले- ‘WOW…’

KNEWS DESK- उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| कई बार एक्ट्रेस अपने फैशन को लेकर ट्रोल होती हैं| हालांकि इसका उनपर कोई असर नहीं होता है| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जिसका वीडियो उर्फी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की एक वीडियो शेयर की है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| बता दें कि उर्फी का ये लुक स्प्लिट्सविला शो के नए सीजन का है| वीडियो में उर्फी जावेद व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस बिल्कुल जलपरी लग रही हैं| एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

उर्फी जावेद के नए लुक की फैंस तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं| यूजर्स वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि WOW| दूसरे यूजर ने लिखा कि आप इस ड्रेस में बहुत सुन्दर लग रही हैं| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि wow हूर परी| इसी तरह लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं|

About Post Author