संस्कारी अंदाज में उर्फी जावेद ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था, फोटो शेयर कर लिखा- वाहेगुरु

KNEWS DESK – एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं| उर्फी अपने लुक को लेकर अक्सर ट्रोल भी होती हैं| हाल में ही उर्फी को सिंपल अंदाज में देखा गया| उर्फी जावेद ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं| उर्फी ने गोल्डन टेंपल की कुछ फोटोज शेयर की हैं| फोटोज में उर्फी पिंक कलर का सूट पहने दिख रही हैं| उर्फी का संस्कारी अंदाज वायरल है|

Uorfi Javed Shares Her Reason For Wearing Bold, Revealing Outfits, Says,  'Mera Ghar Paalne Mein...'

उर्फी का संस्कारी लुक 

एक्ट्रेस हमेशा बोल्ड लुक में नजर आती हैं| इस बार उर्फी को सिर पर दुपट्टा लिए देखा गया है| एक्ट्रेस का ये सोबर लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है| उर्फी की बहन भी सूट पहने दिख रही हैं| फैंस उर्फी के लुक को देखकर कमेंट कर रहे हैं और उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं|

बिग बॉस ओटीटी से मिला था फेम 

उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी से फेम मिला था| उर्फी की इस शो में जर्नी भले ही छोटी रही लेकिन इसके बाद वो काफी पॉपुलर हो गईं| बिग बॉस से निकलने के बाद उर्फी को एयरपोर्ट पर देखा गया था| इस दौरान वो क्रॉप जैकेट पहने दिखी थीं, जिसमें वो ब्रा फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं| उर्फी की ये फोटोज खूब वायरल हुई थी| इसके बाद से ही उर्फी को अतरंगी अवतार में देखा जाता है| उर्फी अपने लुक्स के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करती हैं| वो ब्लेड से लेकर तार तक, सभी चीजों से आउटफिट बना चुकी हैं| उर्फी कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं|

वर्कफ्रंट 

उर्फी चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, सात फेरों की हेरा फेरी, जीजी मां, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ए मेरे हमसफर, कसौटी जिंदगी की, पंचबीट जैसे शोज में काम कर चुकी हैं|

About Post Author