इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, बर्थडे विश भी नहीं… क्या सीएम विजय और तृषा कृष्णन का हो गया ब्रेकअप?

KNEWS DESK – फिल्म स्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलपति विजय) हाल ही में अपने 52वें जन्मदिन को लेकर चर्चा में रहे। 22 जून को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया, जिस पर उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस से शुभकामनाएं मिलीं। हालांकि, इस बार एक खास नाम की अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी।

विजय की करीबी दोस्त और कई फिल्मों में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने न तो उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और न ही किसी तरह का सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। यही नहीं, फैंस ने यह भी नोटिस किया कि तृषा अब इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो भी नहीं कर रही हैं, जिससे दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

लंबे समय से दोनों के बीच नजदीकियों को लेकर अफवाहें चलती रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। साथ ही दोनों ने इन खबरों का खुलकर खंडन भी नहीं किया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिलती रही।

https://www.instagram.com/p/DLNbEggv526/

पिछले कुछ मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया है, जिसमें विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहे हैं। पिछले साल तृषा ने विजय के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन मुबारक।” ऐसे में इस साल उनकी चुप्पी ने फैंस को हैरान कर दिया।

वहीं दूसरी ओर, विजय की निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चाएं बनी रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता द्वारा तलाक के लिए अर्जी देने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद दोनों के अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ा था। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्मी करियर की बात करें तो तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘घिल्ली’ (2004), ‘तिरुपच्ची’ (2006), ‘सन’ (2006), ‘कुरुवी’ (2008) और हाल ही में ‘लियो’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है।

तृषा कृष्णन हाल ही में सूर्या के साथ फिल्म ‘करुप्पू’ में नजर आई थीं। वहीं, थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है और लंबे समय से अटकी हुई है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कथित दूरी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, इस पर दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *