इस क्रिटिक ने पूनम पांडे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘एक्ट्रेस की कजिन से बात हुई, वो जिंदा हैं…’

KNEWS DESK- 32 साल की पूनम पांडे की अचानक मौत की खबर से हर कोई हैरान है| बीते दिन एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई एक पोस्ट के जरिये उनकी मौत की खबर सामने आई| वहीं बाद में एक्ट्रेस की पीआर टीम ने भी उनकी मौत को कंफर्म किया था| हालांकि पूनम की मौत कब और कहां हुई इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है|

यही नहीं पूनम के सर्वाइकल कैंसर से निधन की जानकारी देने के बाद से उनकी पीआर टीम और फैमिली गायब हैं| ऐसे में पूनम की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है| कई फैंस और सेलेब्स ने एक्ट्रेस के निधन पर श्रद्धांजली दी तो कई ने इसे फेक न्यूज बताया| वहीं अब एक क्रिटिक ने एक्ट्रेस की मौत को लेकर एक नया खुलासा किया है| दरअसल, फैशन और फिल्म क्रिटिक उमर संधु ने अपने एक्स अकाउंट पर एक चौंका देने वाला दावा किया है| उमैर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, अभी पूनम पांडे की कजिन से बात हुई है और वो जिंदा है और अपनी मौत की खबर को एंजॉय कर रही है| उसने पब्लिसिटी स्टंट किया है|

उमैर संधू की इस पोस्ट के बाद यूजर्स प्रूफ मांग रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, क्या आप श्योर हैं| वहीं एक अन्य ने लिखा, क्या आप श्योर हैं, हमे उसके जिंदा होने का प्रूफ चाहिए| एक अन्य ने लिखा, वो इससे क्या हासिल करने की कोशिश कर रही हैं? अगर वह मरी नहीं है तो उसे अरेस्ट किया जाना चाहिए|

बता दें कि बीते दिन पूनम पांडे के इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उनकी मौत की खबर सामने आई थी| पोस्ट में लिखा था, आज की सुबह हमारे लिए मुश्किल है| आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है| उनके कॉन्टेक्ट में जो भी रहा वे उससे काफी प्यार और खुशी से मिलीं| इस दुख के वक्त में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं|

About Post Author