Bigg Boss 17: इन सेलेब्स ने किया मुनव्वर फारूकी का सपोर्ट, बोले- ‘हम खड़े हैं तेरे साथ…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में जब से मुनव्वर फारूकी ने आयशा खान को नॉमिनेट किया है तब से वह उनके पीछे पड़ गई हैं| आयशा ने मुनव्वर पर कई आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर खुद घरवालों के होश उड़ गए हैं| आयशा के आरोपों के बाद मुनव्वर टूट गए हैं| वह बार-बार आयशा से माफी मांग रहे हैं कि वह उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में शो में कुछ ना बताएं| वहीं अब कुछ सेलेब्स मुनव्वर के सपोर्ट में आए हैं| उन्होंने मुनव्वर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं|

मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ही आए हैं| करण कुंद्रा, अली गोनी, युविका चौधरी समेत कई सेलेब्स ने मुनव्वर के पक्ष में सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखी है|

मुनव्वर के सपोर्ट में करण कुंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया| उन्होंने लिखा- रोकेंगे… तुझे रुकना नहीं है… तोड़गें… तुझे टूटना नहीं है… बस चलते रहना है| हम खड़े हैं तेरे साथ और कोई चाहिए भी नहीं हैं|

अली ने लिखा- मैं करीब चार महीने तक बीबी हाउस में रहा था, ये बहुत डिप्रेसिंग है और उससे ज्यादा मुश्किल है जितना बाहर से दिखता है| इंस्टा और एक्स पर बीबी की क्लिप्स देख रहा हूं| मैं इमेजिंग कर सकता हूं कि मुनव्वर किससे गुजर रहा है| स्ट्रांग रहो भाई|

युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुनव्वर सॉरी बोलते नजर आ रहे हैं| उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कितनी बार वो सॉरी बोलेगा| ये बहुत ज्यादा हो रहा है, उसे गेम खेलने दो|

वहीं राजीव अदातिया ने भी मुनव्वर का सपोर्ट किया| उन्होंने लिखा- मुनव्वर आयशा को 50 बार से ज्यादा सॉरी बोल चुका है| बस करो| किसी की जिंदगी इस तरह से खराब मत करो, ये सही नहीं है| इकलौता अभिषेक है और थोड़ी सी मन्नारा जिन्हें मुनव्वर की चिंता है| लोग गलती करते हैं| ये मत करो| ये सही नहीं है| बिग बॉस अब बहुत पर्सनल हो गया है|

 

About Post Author