ये हैं भगवान राम के 10 सबसे पॉपुलर भजन, जिन्हें सुनने के बाद राम भक्ति में डूब जाएंगे आप

KNEWS DESK- 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है| रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश दुनिया से लोग शामिल होंगे| फिल्मी सितारों को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है| इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कई नामी कलाकार राम भजन रिलीज कर रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं| यही नहीं कई भगवान राम के भजन सोशल मीडिया पर भी ट्रेंडिंग बने हुए हैं| चलिए हम आपको भगवान राम के 10 सबसे पॉपुलर भजन की लिस्ट दिखाते हैं, जिन्हें सुनकर आप राम भक्ति में डूब जाएंगे|

राम आएंगे

सिंगर स्वाति मिश्रा का भजन ‘राम आएंगे’ काफी फेमस है| इस गाने को पीएम मोदी ने भी शेयर किया था|

मेरे घर राम आए हैं

‘मेरे घर राम आए हैं’ गाने को जुबिन नौटियाल और पायल देव ने गाया है| इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है| इस गाने को भी पीएम मोदी ने शेयर किया|

राम आएंगे आएंगे राम आएंगे 

गायिका स्वस्ति का भजन काफी वायरल हो रहा है| इस गाने के बोल हैं ‘राम आएंगे आएंगे राम आएंगे’। ये गाना भी पीएम मोदी ने शेयर किया|

युग रामराज का आ गया

हंसराज रघुवंशी का गाना ‘युग रामराज का आ गया’ पीएम मोदी को काफी पसंद आया। ये गाना ट्रेंडिंग बना हुआ है।

अयेध्या में जयकारा गूंजे

सिंगर JJ Vyck का गाना ‘अयेध्या में जयकारा गूंजे’ भी इन दिनों चर्चा में है| पीएम मोदी को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है|

श्री राम जी घर आए

सिंगर गीता रबड़ी का भजन ‘श्री राम जी घर आए’ इन दिनों काफी वायरल हो रहा है| राम के सभी भक्तों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है|

सबने तुम्हें पुकारा श्रीराम जी 

सिंगर हरिहरन के गाने ‘सबने तुम्हें पुकारा श्रीराम जी’ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है| इस गाने की पीएम मोदी ने भी तारीफ़ की है|

राम का धाम एंथम

‘राम का धाम एंथम’ कैलाश खेर का गाना है, जो कल ही रिलीज हुआ है| यह गाना रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है|

अवध नगरिया में राम जी पधारे

सिंगर ओसमान मीर का गाना ‘अवध नगरिया में राम जी पधारे’ भी ट्रेंडिंग गाना है| इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं| ये पीएम मोदी को भी भाया है|

श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन

क्लासिकल सिंगर सूर्यगायत्री का सात साल पुराने गाने को पीएम मोदी ने ट्वीट किया है| सूर्यगायत्री उस वक्त 10 साल की थीं| उनके गाने के बोल हैं ‘श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन’

About Post Author