खत्म हुआ इंतजार! Netflix के बाद अब JioHotstar ने भी दिया हिंट, जल्द OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’

KNEWS DESK – धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि इसकी OTT रिलीज को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी कन्फ्यूजन बना हुआ था।

भारत और विदेश में अलग-अलग OTT रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 को इंटरनेशनल मार्केट में Netflix पर रिलीज किया गया है, जबकि भारत में इसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Netflix ने पहले ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी, लेकिन भारत में इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल पूछ रहे थे।

JioHotstar ने शेयर किया नया वीडियो

अब आखिरकार JioHotstar ने भी फिल्म को लेकर बड़ा संकेत दिया है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “लेडीज एंड जेंटलमैन, क्या आप इसके लिए तैयार हैं?”

वीडियो में यह भी लिखा गया कि “जल्द ही धमाका होने वाला है।” हालांकि प्लेटफॉर्म ने अभी तक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस पोस्ट के बाद फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।

Netflix पर आ चुका है अनकट वर्जन

धुरंधर 2 15 मई से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। खास बात यह है कि OTT पर फिल्म का “अनकट और रॉ वर्जन” रिलीज किया गया है, जिसमें कई ऐसे सीन शामिल हैं जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का OTT वर्जन करीब 3 घंटे 52 मिनट लंबा है, जबकि थिएटर में इसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो JioHotstar ने भारत में धुरंधर 2 के OTT राइट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की बड़ी रकम चुकाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *