तहलका ने दिखाई विक्की जैन- अंकिता लोखंडे के घर की झलक, कहा- ‘अंबानी से कम नहीं है…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुके तहलका भाई उर्फ़ सनी आर्य अपने व्लॉग्स और वीडियोज के चलते लगातार चर्चा में बने रहते हैं| हाल ही में युट्यूबर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर पहुंचे थे| ऐसे में उन्होंने कपल के घर का एक वीडियो बनाया, इतने आलिशान घर को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं|

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का घर देखकर तहलका बेहद इम्प्रेस हुए| उन्होंने उनके घर को मुंबई में अंबानी के बाद दूसरा सबसे अच्छा घर बताया| उन्होंने ये भी कहा कि विक्की भईया का घर कई हजार करोड़ की लागत से बना हुआ है| चलते जाओ लेकिन घर खत्म ही नहीं होता, इसके अलावा घर का इंटीरियर डेकोरेशन भी शानदार है|

तहलता ने वीडियो बनाते हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर का टूर करवाया| वीडियो में वो कह रहे हैं कि इनका घर देखकर आप दंग रह जाओगे| इतना बड़ा घर पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भईया का है| दोस्तों ये है विक्की भईया का कई हजार करोड़ का आलीशान घर| इतना लंबा चलते जाओ खत्म नहीं होता| बहुत हाई लेवल का घर है| मतलब पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भईया का घर टॉप क्लास है|

बिग बॉस वाले विक्की भईया तगड़ा तहलका| यहां होम थिएटर भी है और तीन- तीन स्विमिंग पूल हैं| बाकी चीजें दूसरे व्लॉग में दिखाई जाएंगी, जब मैं अगली बार मुंबई आऊंगा| अभी इतना देख लिया काफी है, क्योंकि धीरे- धीरे चीजों को दिखाना चाहिए| एक साथ दिखाना ठीक नहीं है|

About Post Author