‘स्वदेश’ एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार का हुआ एक्सीडेंट, कैमरे में कैद हुआ सड़क हादसा

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी का इटली में एक्सीडेंट हुआ| उस दौरान उनके पति विकास ओबेरॉय भी उनके साथ थे| एक्सीडेंट में गायत्री और उनके पति को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन दूसरी कार में मौजूद कपल की मौत हो गई| इस एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

गायत्री अपने पति के साथ इटली में वेकेशन मनाने के लिए गई थीं| जहां ये सड़क हादसा हुआ| जानकारी के अनुसार, ये हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ है| जहां गायत्री अपने पति के साथ लेम्बोर्गिनी कार में थीं और उनकी कार की टक्कर फेरारी से हुई| दोनों ही कारें एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी| जिस कारण ये हादसा हुआ| दोनों कारों की टक्कर होते ही मिनी ट्रक रोड पर पलट जाता है और फेरारी में आग लग जाती है|

गायत्री ने बताया कि वो एकदम ठीक हैं| गायत्री ने कहा- विकास और मैं इटली में हैं| हमारा यहां एक्सीडेंट हो गया है| भगवान की कृपा से हम दोनों एकदम ठीक हैं| वहीं दूसरी कार में मौजूद स्विस कपल मौत के घाट उतर गए| एक्सीडेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इसमें पूरा एक्सीडेंट रिकॉर्ड हुआ है|

About Post Author