KNEWS DESK – टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब एक खास मेहमान की एंट्री होने जा रही है। शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि इस बार गोकुलधाम सोसायटी में स्पाइडर-मैन नजर आने वाले हैं।
प्रोमो ने बढ़ाया सस्पेंस
हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। वीडियो में शो के निर्माता असित कुमार मोदी गोकुलधाम के लोगों से कहते हैं, “जमीन से जब वो आसमान की तरफ छलांग लगाता है, तो उसका कर्तब देख वक्त भी ठहर जाता है।” इसके तुरंत बाद आसमान में स्पाइडर-मैन दिखाई देता है। उसे देखकर पूरी गोकुलधाम सोसायटी हैरान रह जाती है।
18 साल पूरे होने पर खास सरप्राइज
दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हाल ही में अपने 18 साल पूरे किए हैं। इसी मौके को खास बनाने के लिए मेकर्स ने स्पाइडर-मैन की एंट्री का प्लान किया है। चैनल ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “गोकुलधाम के 18 साल सेलिब्रेट करने आया है एक नया मेहमान… मिलिए स्पाइडर-मैन से जल्द ही।”
https://www.instagram.com/reels/DbXnqK4BFYN/
क्या टॉम हॉलैंड भी आएंगे?
स्पाइडर-मैन की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर एक और सवाल चर्चा में है। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड भी शो में नजर आएंगे? हाल ही में उनकी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हुई है और माना जा रहा है कि यह शो फिल्म के प्रमोशन का भी हिस्सा हो सकता है।
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि स्पाइडर-मैन की कॉस्ट्यूम में टॉम हॉलैंड ही होंगे या कोई और कलाकार।
प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ देखने को मिल रही है। अगर शो में सचमुच टॉम हॉलैंड की मौजूदगी होती है, तो यह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इतिहास का सबसे बड़ा इंटरनेशनल कोलैबोरेशन माना जाएगा। फिलहाल दर्शकों को अब उस एपिसोड का इंतजार है, जिसमें स्पाइडर-मैन गोकुलधाम सोसायटी में एंट्री करेंगे।