शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। अब फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि ‘किंग’ में सुहाना खान पर एक खास डांस नंबर फिल्माया गया है।
Knews Desk – शाहरुख खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म का काम पूरा कर लिया गया है और यह इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि ‘किंग’ में सुहाना खान का एक धमाकेदार डांस नंबर भी जोड़ा गया है।
हाल ही में पता चला कि पीयूष भगत और शाजिया समजी ‘किंग’ के एक गाने को कोरियोग्राफ करेंगे। इस नए गाने से फिल्म को एक मजबूत म्यूजिकल पहचान मिलने की बात कही जा रही है। सचिन-जिगर फिल्म के गाने कंपोज कर रहे हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर बैकग्राउंड स्कोर और मेन थीम तैयार कर रहे हैं।
पीयूष भगत ने खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी शेयर की है। उनके पोस्ट से यह संकेत मिला कि ‘किंग’ का यह प्रोजेक्ट उनके लिए भी बेहद खास है।
‘किंग’ में सुहाना का स्पेशल डांस नंबर
पीयूष भगत ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगला प्रोजेक्ट यही है… #PS #SRK। अब हम सुकून से रिटायर हो सकते हैं। बॉलीवुड में कुछ हासिल करने आए थे, और अब इससे बड़ा और क्या हो सकता है? सबका शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने हम पर तब भरोसा किया, जब इतने बड़े लोगों ने कभी भरोसा नहीं किया था। उन्हें हमारे दिल की गहराइयों से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। अब गानों के इंटरनेट पर आने का इंतजार कीजिए, क्योंकि यह ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ का प्रोजेक्ट है।”
हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई कि ‘किंग’ का नया गाना सुहाना खान पर फिल्माया जाएगा। ऐसे में यह गाना फिल्म के खास हिस्सों में से एक हो सकता है।
‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा समेत कई कलाकार शामिल हैं।
सुहाना खान ने साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब ‘किंग’ उनकी अगली फिल्म है और इसके जरिए वह मेनस्ट्रीम थिएटर की फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में फिल्म में उनके लिए खास डांस नंबर का शामिल होना उनके शुरुआती फिल्मी सफर का अहम हिस्सा माना जा रहा है।