ग्लैम अवतार में नजर आईं सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर छाया सारा का लुक

KNEWS DESK- सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| सारा अपनी ख़ूबसूरती से बॉलीवुड सेलेब्स को भी फेल कर देती हैं| सचिन की बेटी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने लेटस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं|

सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सारा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं| उनकी फोटोज पर से लोग अपने नजरें नहीं हटा पा रहे हैं| सारा इन फोटोज में ब्लैक कलर की वी नेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| उनका ये स्टाइलिश अंदाज इंटरनेट पर जलवा बिखेर रहा है| सारा ने इस लुक में बालों को पोनी स्टाइल में किया है| साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप कैरी किया है|

इस लुक में सारा तेंदुलकर ने व्हाइट कलर की सैंडल कैरी की| उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स के साथ कंप्लीट किया| साथ ही एक हैंडबैग भी कैरी किया| पोस्ट पर पहली तस्वीर में सारा बिंदास अंदाज में आइसक्रीम खाती नजर आ रही हैं| दूसरी फोटो में वो शानदार पोज देती दिखाई दे रही हैं| वहीं एक और तस्वीर में सारा प्यारी सी मुस्कान के साथ समुन्द्र को देखती नजर आ रही हैं|

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर लंबे समय से डेटिंग की ख़बरें सामने आ रही हैं| हालांकि दोनों ने अभी इन ख़बरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है|

About Post Author