Sara-Shubman: सारा तेंदुलकर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन से गुपचुप की मुलाकात? यूजर्स ने पैपाराजी की लगाई क्लास

KNEWS DESK – सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल की डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से उड़ रही हैं| रूमर्ड कपल के फैंस के लिए ये कोई नई बात नहीं हैं। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे से चल रही है| लेकिन सारा और शुभमन ने कभी भी इसपर रिएक्ट नहीं किया है| एक पैप्स पेज ने कार के अंदर सारा तेंदुलकर का एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|नेटिज़ेंस ने पैप के आईजी पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

IPL 2020: इस भारतीय क्रिकेटर पर आया Sara Tendulkar का 'दिल', शेयर की इंस्टा स्टोरी - IPL 2020: Sara Tendulkar love reacts to Shubman Gill's fielding effort against Mumbai Indians

सारा-शुबमन ने मुंबई में चुपचाप की मुलाकात?

एक पैप्स पेज ने कार के अंदर सारा तेंदुलकर का एक वीडियो साझा किया, जो किसी जगह से बाहर निकल रही थी। पैप्स पेज पर दावा किया गया है कि सारा बेहद गुपचुप तरीके से मुंबई में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल से मिलने गई थीं। भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मैच के लिए मुंबई में है। लेकिन पैपराजी के वीडियो में शुभमन कहीं नजर नहीं आए।

वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

वीडियो शेयर होते ही यूजर्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। जबकि एक यूजर ने लिखा, “वैसे !!! इसमें शुभमन ने कहा से दीया आपको? जरा समझाओ करो!!”, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कैप्शन सोच समझ के डाला करो पैपाराजी।”

Sara Tendulkar

मॉर्फ्ड तस्वीर हुईं थी वायरल 

बीते दिनों सारा तेंदुलकर की शुभमन गिल को गले लगाते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिससे उनकी डेटिंग के बारे में चल रही अफवाहों को हवा मिल गई। उन्होंने कभी भी इस बारे में कुछ भी पुष्टि या खंडन नहीं किया है, एक एक्स यूजर ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें एक कैप्शन में लिखा, “सारा तेंदुलकर ने पुष्टि की है कि वह शुभमन गिल को डेट कर रही हैं।” लेकिन मूल तस्वीर सारा ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के 24वें जन्मदिन पर 24 सितंबर, 2023 को दोनों की कुछ तस्वीरों के साथ साझा की थी।

About Post Author