खतरनाक स्टंट में घायल हुए साकिब सलीम, बोले – ‘रुकना नहीं था विकल्प’

KNEWS DESK – ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, और इसी कड़ी में वेब सीरीज कप्तान ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में साकिब सलीम और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

इस सीरीज में साकिब सलीम ने एक ईमानदार और जांबाज पुलिस अधिकारी समरदीप सिंह का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। खास बात यह है कि ‘कप्तान’ सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि अपने रॉ और रियल एक्शन सीन्स की वजह से भी चर्चा में है।

हाल ही में सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान साकिब सलीम ने शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक हाई-ऑक्टेन चेज़ सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए थे।

https://www.instagram.com/reels/DWtCGg4Dpuc/

साकिब के मुताबिक, एक्शन सीन के दौरान अचानक मूवमेंट होने से वह अपनी कलाई पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट लग गई। हालांकि सेट पर सभी सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे, लेकिन उस पल में पूरी तरह किरदार में डूबे होने के कारण यह हादसा हो गया।

उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर दिखने वाला रोमांचक एक्शन जितना आसान लगता है, असल में उसके पीछे उतनी ही मेहनत और जोखिम छिपा होता है। साकिब ने यह भी बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और वह जल्द ही शूटिंग पर वापस लौट आए।

‘कप्तान’ में साकिब सलीम की मेहनत साफ नजर आती है, जहां वह एक मजबूत और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाते दिखते हैं। एक्शन, सस्पेंस और माइंड गेम्स से भरपूर यह सीरीज 3 अप्रैल को रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *