शोएब मलिक की शादी के बाद सानिया मिर्जा की बहन अनम ने किया रिएक्ट, कहा- ‘उसने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को…’

KNEWS DESK- सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है| शादी से पहले सानिया और शोएब में से किसी ने भी अपने तलाक को कन्फर्म नहीं किया था| ऐसे में हर जगह हलचल मच गई| शोएब के तीसरे निकाह के बाद सानिया की बहन अनम मिर्जा ने अपना रिएक्शन दिया है| उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट शेयर किया है|

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर बहन का तलाक और शोएब मलिक की शादी के बाद बयान जारी किया है| अनम ने फैंस से अपील की है कि वे सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करें| साथ ही शोएब को शुभकामनाएं भी दी हैं| स्टेटमेंट में कहा गया, सानिया मिर्जा ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को जनता की नजरों से दूर रखा है|

अनम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- हालांकि आज यह बताना जरुरी हो गया है कि शोएब और सानिया ने कुछ महीने पहले ही तलाक ले लिया था| उन्होंने शोएब को आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं| उन्होंने कहा- उनकी जिंदगी के इस सेंसिटिव फेज में फैंस और चाहने वालों से यही रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि अफवाहों से बचें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें|

जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि शोएब और सना की शादी में क्रिकेटर का परिवार शामिल नहीं हुआ था| जानकारी के मुताबिक, शोएब की बहनों ने कहा है कि सानिया मिर्जा शोएब के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से काफी परेशान हो गई थीं| इसीलिए उन्होंने पति से खुद तलाक लिया था| वहीं बता दें कि शोएब मालिक के भाई ने भाभी सना का निकाह के बाद अपने परिवार में जोरदार स्वागत किया|

मालूम हो कि शोएब मालिक ने पहला निकाह आयशा सिद्दीकी नाम की एक महिला से किया था| वहीं 2010 में उन्होंने सानिया मिर्जा संग शादी की थी| अब शोएब का पाक एक्ट्रेस सना जावेद संग ये तीसरा निकाह है|

About Post Author