समर सिंह के ‘बलमुवा के बल्लम’ ने रचा इतिहास, YouTube पर पार किए 500 मिलियन व्यूज

भोजपुरी स्टार समर सिंह के गाने ‘बलमुवा के बल्लम’ ने YouTube पर 500 मिलियन यानी 50 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि पर समर सिंह ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Knews Desk – समर सिंह भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार हैं। उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं और YouTube पर भी उनके सॉन्ग्स को खूब व्यूज मिलते हैं। अब उनका एक पुराना गाना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। समर सिंह के गाने ‘बलमुवा के बल्लम’ ने YouTube पर व्यूज के मामले में 500 मिलियन यानी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। गाने का एक क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “बलमुआ के बल्लम ने यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज पार किए! आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया। ऐसे ही अपना प्यार बरसाते रहिए।” इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।

‘बलमुवा के बल्लम’ गाने के बारे में

‘बलमुवा के बल्लम’ गाने को 30 जून 2024 को YouTube पर टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने को समर सिंह और नेहा राज ने मिलकर आवाज दी है। गाने के वीडियो में नम्रता मल्ला नजर आई हैं। इसके लिरिक्स आलोक यादव ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है। गाने का डायरेक्शन आशीष सत्यार्थी ने किया है।

https://www.instagram.com/reels/DdxxNSrzbKm/

टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर ‘बलमुवा के बल्लम’ अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना है। इस चैनल पर किसी भी दूसरे गाने को इससे ज्यादा व्यूज नहीं मिले हैं।

हालांकि, भोजपुरी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों की बात करें तो ‘हैलो कौन’ का नाम सबसे ऊपर आता है। रितेश पांडे के इस गाने को 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘हैलो कौन’ गाना कब आया था?

‘हैलो कौन’ गाने को रितेश पांडे ने साल 2019 में अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया था। इस गाने में रितेश पांडे के साथ स्नेह उपाध्याय ने भी अपनी आवाज दी थी। गाने को अब तक 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह भोजपुरी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *