सामंथा रुथ प्रभु ने तिरुमाला मंदिर के किये दर्शन, बाबा का लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK – साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु लम्बे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं| एक्ट्रेस ने 7 महीने बाद कमबैक किया है| वहीं सामंथा रुथ प्रभु सोमवार को तिरुमाला मंदिर पहुंचीं| जहां उन्होंने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की| दर्शन के बाद, अधिकारियों ने मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में अभिनेता को तीर्थप्रसादम प्रस्तुत किया।

Samantha-Ruth-Prabhu02-1709542282.jpg?itok=OBqlsKUQ

सामंथा ने तिरुमाला मंदिर के किये दर्शन

सामंथा रुथ प्रभु सोमवार को तिरुमाला मंदिर पहुंचीं| एक्ट्रेस को मंदिर परिसर में ट्रेडिशनल अवतार में देखा गया है| सामंथा इस दौरान सिंपल नजर आ रही थीं| एक्ट्रेस को मंदिर में देख कर फैन्स काफी खुश हो गए थे और उनके साथ खूब सारी तस्वीरें क्लिक करते नजर आए|

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु सोइथ की जानी मानी हस्ती हैं| उन्होंने अपने कारीरे में कई हिट फ़िल्में की हैं| सामंथा रुथ प्रभु लम्बे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं| उन्हें ‘मायोसाइटिस’ नामक एक ऑटो-इम्यून बीमारी है| जिस बात की जानकारी उन्होंने खुद शेयर की थी| एक्ट्रेस ने बीमारी के चलते ही काम से ब्रेक लिया था| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर काम पर वापस लौटने की जानकारी भी दी है| सामंथा आखिरी बार अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म खुशी में नजर आईं थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को शिव निर्वाण ने निर्देशित किया था।

यह भी पढ़ें – एमपी के सीएम मोहन यादव और उनके कैबिनेट मंत्री रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे अयोध्या

About Post Author