KNEWS DESK- देश को नई मिस इंडिया मिल गई है। Femina Miss India 2026 के 61वें संस्करण में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम कर लिया। भुवनेश्वर स्थित Kalinga Institute of Industrial Technology में आयोजित इस भव्य ग्रैंड फिनाले में उनकी ग्रेस, कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी ने सभी का दिल जीत लिया।
जैसे ही विजेता का ऐलान हुआ, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पिछले साल की विजेता ने साध्वी सैल को ताज पहनाया। इस जीत के साथ साध्वी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और आने वाले समय में Miss World में देश की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगी।
साध्वी सैल मूल रूप से गोवा की रहने वाली हैं। उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया है। उनकी सबसे खास बात यह है कि वह 7 भाषाओं को न सिर्फ समझती हैं, बल्कि बोलने और लिखने में भी सक्षम हैं। यही बहुभाषी क्षमता और आत्मविश्वास उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग बनाता है।
इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनर-अप और यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया। तीनों प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड तक बेहद मजबूत प्रदर्शन किया और कड़ी टक्कर देखने को मिली।
इस भव्य आयोजन में कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें Madhur Bhandarkar, Zeenat Aman, Celina Jaitly, Terence Lewis और Neha Dhupia शामिल रहीं। शो को Maniesh Paul ने होस्ट किया, जबकि Jubin Nautiyal ने अपनी आवाज से समां बांध दिया।
फाइनल में टॉप 8 में याशिका शर्मा, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, परी कूपर, अद्वैता, राजनंदिनी पवार, तरु शीरा और साध्वी सैल ने जगह बनाई और अपने टैलेंट से जजों को प्रभावित किया।
साध्वी सैल की यह जीत न सिर्फ उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह भी दिखाती है कि आज की युवा पीढ़ी ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।