रामचरण ने Women’s day को बनाया खास, मां और पत्नी के लिए खुद बनाई स्पेशल डिश, देखें वीडियो

KNEWS DESK- बीते दिन देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया| आम से लेकर सेलेब्स तक सभी इस दिवस के रंग में रंगे नजर आए| वहीं साउथ सुपरस्टार रामचरण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इस खास मौके पर अपनी मां के लिए खाना बनाते नजर आ रहे हैं| एक्टर का ये वीडियो अब चर्चा में बना हुआ है|

सुपरस्टार रामचरण की पत्नी उपासना ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर महिला दिवस के अवसर पर अपनी मां सुरेखा और अपनी पत्नी उपासना के लिए स्पेशल खाना बनाते नजर आ रहे हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचरण डोसा और पनीर टिक्का बनाते नजर आ रहे हैं| साथ ही मां सुरेखा उनकी मदद करती दिख रही हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन में लिखा- वूमंस डे स्पेशल..|

सुपरस्टार रामचरण का ये वीडियो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है| लोग कमेंट्स के जरिये एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- सबसे अच्छा बेटा, पति और इंसान| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- प्यारी फैमिली|

About Post Author