राम चरण ने खास अंदाज में मनाया मकर संक्रांति का पर्व, इकठ्ठा हुआ पूरा ‘कोनिडेला परिवार’

KNEWS DESK- आज 15 जनवरी को देशभर के कई हिस्सों में मकर संक्रांति की धूम दिखाई दे रही है| इस पर्व को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है|  उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, और माघ संक्रांति के नाम से जाना जाता है| यूपी के कई भागों में इसे खिचड़ी का त्यौहार भी कहा जाता है| गुजरात और उत्तराखंड में इसे उत्तरायणी और माघ संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है|

आज इस पर्व की खुशी आम से लेकर सेलेब्स भी अपने घरों में मना रहे हैं| वहीं साउथ इंडस्ट्री में भी इसकी काफी रौनक देखी जा रही है| इसी बीच राम चरण की वाइफ ने सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति के जश्न की एक झलक शेयर की है, जिसमें पूरा ‘कोनिडेला’ खानदान एक साथ दिखाई दे रहा है| साउथ सुपरस्टार राम चरण बीते दिनों वाइफ और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे|

बता दें, ये कपल अपने परिवार के साथ लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था| पिछले तीन दिन से पूरा ‘कोनिडेला’ खानदान बेंगलुरु में अपनी वेकेशन और फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहा है|

मकर संक्रांति के मौके पर उपासना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें राम चरण, राम चरण के पिता चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, अल्लू अर्जुन के पेरेंट्स, वरुण तेजा समेत कई सेलेब्स एक साथ ही नजर आ रहे हैं| इस दौरान सभी ने व्हाइट और रेड कलर के आउटफिट भी पहने हुए हैं|  उपासना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, हैप्पी मकर संक्रांति|

राम चरण का पूरा परिवार लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने बेंगलुरु वाले घर पहुंचा है| इस दौरान राम चरण अपनी फैमिली के लिए डोसा बनाते हुए भी नजर आए थे| डोसा बनाते हुए राम चरण का वीडियो पत्नी उपासना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, सास सुरेखा को इन्हें अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए धन्यवाद|

About Post Author