शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए रकुल-जैकी, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं नयी दुल्हनिया

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते दिन 21 फ़रवरी को फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली है|रकुल और जैकी की शादी की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है| वहीं शादी के बाद कपल  22 फ़रवरी को मुंबई के लिए रवाना हुआ| जहां नई दुल्हनिया जंपसूट में नजर आईं हैं| एक्ट्रेस में चेहरे पर शादी का नूर साफ़ नजर आ रहा है|

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani First Media Appearance After Wedding | Daily Culture - YouTube

शादी के बाद स्पॉट हुआ कपल 

रकुल और जैकी ने 21 फ़रवरी को ग्रैंड वेडिंग की| कपल ने शादी के बाद अपमी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी| जिसमें रकुल और जैकी बेहद प्यारे लग रहे थे| वहीं अब कपल वापस मुंबई के लिए रवाना हुआ| इस दौरान नई दुल्हनिया के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ़ नजर आ रहा था| वही दुल्हे राजा भी बेहद खुश नजर आ रहे थे| रकुल ने व्हाइट पेस्टल फ्लावर पिंक जंपसूट पहना था| पैरों पर मेहंदी लगी थी| जंपसूट को चप्पल्स के साथ कैरी किया था| हाथों में पिंक चूड़ा डायमंड इंगेजमेंट रिंग और खुले बाल के साथ लाइट मेकअप यूज किया था| जिसमें वो बेहद सुन्दर लग रही थीं| वही जैकी ने बीच लुक शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे|

रकुल और जैकी की शादी में शामिल हुए सेलेब्स 

रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड के कई सरे सेलेब्स शामिल हुए थे| वहीं कपल की संगीत सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी ने शानदार डांस किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था|

यह भी पढ़ें – ऐश्वर्या राय को लेकर दिए गए विवादित बयान पर इमरान हाशमी ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे इसका खामियाजा भुगतना…’

About Post Author